यह कोई आम रास्ता / खडंजा नहीं है, यह साजिशों के तहत विना चक मार्ग / सार्वजनिक रास्ता के गुंडई एवं सरेआम छिनैती के दम पर जबरदस्ती एक रास्ता के होते हुए, इसके समानांतर एक विशिष्ट घर से केवल उसी घर से, वोट प्रबंधन के तहत, यह खडंजा वर्तमान ग्राम प्रधान प्रतिनिधियों द्वारा, विशिष्ट घर के लोगों को अवैध लाभ पहचाने के लिए, बनाया गया है| यह अवैध खडंजा अराजी संख्या 1746 (खेत), 1745 (खलिहान) तथा 1747 (गाँव समाज की जमीन) में दिनांक 24 दिसम्बर 2013 को गुंडई एवं सरेआम छिनैती के दम पर जबरदस्ती बनवाया गया है | इसकी शिकायत संबंधित अधिकारीयों से करने के बावजूद भी यह अभी भी गहराई तक जड़ जमाये भ्रष्टाचार रूपी घने बृक्ष के रूप में तन कर विद्यमान है|